सकल दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष बाकलीवाल के पिता का निधन
कोटा| सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अजय बाकलीवाल के पिता राजेंद्र बाकलीवाल का निधन जयपुर में हो गया है। जैसे ही निधन का समाचार कोटा सकल जैन समाज को पता लगा शोक की लहर दौड़ गई। बाकलीवाल के पिता समाजसेवी रहे। उन्होंने अपने जीवन काल में अपने पुत्रों के प्रति समाज के प्रति दायित्व का निर्वहन किया। सकल समाज के कार्याध्यक्ष विमल नांता, जेके जैन, महामंत्री विमल टोरडी, राजमल पाटोदी, नरेश जैन वेद दुख जताया।