पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैस में नॉनवेज नहीं बनाने के आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| अदालत ने विज्ञाननगर में संचालित आंटी मैस की संचालिका संगीता को मैस में नॉनवेज खाना नहीं बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही आसपास के लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो गंदगी और बचा हुआ सामान निर्धारित स्थान पर कचरा-पात्र में डालने का आदेश दिया है। वहीं नगर निगम को नियमित सफाई कराने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर मैस से लोगों को असुविधा होती है तो लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएसओ कार्यालय में अग्रिम कार्रवाई करें। यह आदेश स्थायी लोक अदालत ने एक याचिका पर दिए।

खबरें और भी हैं...