पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बाधाओं को पार कर प्रतिभाओं ने सजाया मंच, अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित किया

बाधाओं को पार कर प्रतिभाओं ने सजाया मंच, अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड, रिमिक्स और पुराने गानों की गूंजती धुनों के बीच गूंजती तालियों की गड़गड़ाहट। जो देख नहीं सकते उन्हें अपलक होकर उनकी खूबियों को निहारते शहरवासी।

यह सब कुछ नजारा शनिवार को शहर के एक ऑडिटोरियम में शाइन इंडिया फाउंडेशन की ओर से अखिल भारतीय महादानी महर्षि दधीच सम्मान समारोह में मुंबई से आई दृष्टिबाधित उड़ान फाउंडेशन टीम की प्रस्तुति का रहा। टीम मेंबर्स ने शहरवासियों को नेत्रदान, देहदान और अंगदान के लिए अपने साहस, संघर्ष और हौसले का जज्बा दिखाया। करीब तीन घंटे तक इस आयोजन में टीम मेंबर्स ने अंगदान,नेत्रदान,देहदान और रक्तदान से जोड़ने के लिए मोटिवेट किया। उन्होंने कहा कि जिंदा रहते हुए देहदान, अंगदान और नेत्रदान हम नहीं देते हैं, लेकिन मरणोपरांत हमें इनका दान करना चाहिए। इस तरह टीम ने मन में इनके दान को लेकर बनी भ्रांतियों को दूर करने के लिए भी मोटीवेट किया। इस दौरान लोगों को नेत्रदान, देहदान और अंगदान की शपथ भी दिलाई गई। सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उड़ान फाउंडेशन की टीम ने बेहतरीन गायक कलाकार किशोर दा के नग्में सुनाए। समारोह में मुख्य अतिथि नेशनल ऑर्गन टिस्यू एंड ट्रांसप्लांट संस्थान नई दिल्ली के डायरेक्टर विमल भंडारी रहे। अध्यक्षता जयपुर से आए चिकित्सा व स्वास्थ्य शिक्षा विभाग के उप शासन सचिव,समन्वयक वासुदेव दाधीच। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सचिव आनंदी लाल वैष्णव सहित शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। समारोह में शाइन इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. कुलवंत गौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया गया।

पुस्तक का विमोचन

राष्ट्रीय कवि विश्वामित्र दाधीच द्वारा रचित महर्षि पिप्लाद का शाप और वेदोक्त निरोग सुक्त नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक में यह जिक्र है कि किस तरह से वैदिक मंत्रों व सूक्तों के द्वारा असाध्य रोगों से स्वयं कि रक्षा कि जा सकती हैं ।

शाइन इंडिया के कार्यक्रम में मुंबई के उड़ान फाउंडेशन की टीम ने दी प्रस्तुति

कार्यक्रम में प्रस्तुति देते उड़ान टीम के मेंबर। इस दौरान लोगों को नेत्रदान, देहदान और अंगदान की शपथ भी दिलाई गई।

मैं हौसला बढ़ाने के लिए अमेरिका जाऊंगी: वृषाली

टीम में मुंबई की महाराष्ट्र र| अवार्डी, मुंबई गौरव अवार्डी दिव्यांग और दृष्टिबाधित वृषाली ने कहा कि मैं पिछले 11 साल से अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित कर रही हूं। इसमें मेरी मां सीमा साथ दे रही है। उन्होंने बताया कि मैं हम जैसे लोगों को हौंसला के लिए काम कर रही हूं। उन्होंने बताया कि मैं हमारे जैसे लोगों को हौंसला बढ़ाने के लिए अब अमेरिका जाऊंगी।

2005 में बनाई थी टीम, आज हैं 60 सदस्य

उड़ान के टीम लीडर केवल हरिया ने बताया कि उन्होंने 2005 में इस ग्रुप को बनाया। इसमें पहले 14 लोग थे। आज 60 हो गए हैं। मेरे साथी दीपक के साथ संगीत को मैसेज और प्रोफेशन बनाने के लिए वर्क किया। आज विदेशों में भी टीम प्रस्तुतियां दे चुकी है। उन्होंने बताया कि हमारा मकसद पूरे देश में अंगदान, नेत्रदान और देहदान और रक्तदान के लिए जागरूकता फैलाना है। हमारी टीम के हर सदस्य में अलग तरह का टैलेंट है। जो मंच पर नजर आता है।

11 संस्थाओं को किया सम्मानित

संस्थापक अध्यक्ष डॉ. गौड़ ने बताया कि समारोह में 11 संस्थाओं का अखिल भारतीय महादानी महर्षि दधीचि सम्मान किया गया। इनमें ऑर्गन इंडिया नई दिल्ली, एनडीटीएन मुंबई, मुस्कान ग्रुप इंदौर, डोनेट लाइफ सूरत, दधीचि देहदान समिति नई दिल्ली, मोहन फाउंडेशन चेन्नई, चांदला गली युवक मंडल सूरत, टीम जीवनदाता कोटा, गोमाबाई नेत्रालय नीमच, आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान, महर्षि दधीचि देहदान समिति इंदौर शामिल रही।

खबरें और भी हैं...