पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • यह कुरआने पाक की सालगिरह का महीना है : शहर काजी

यह कुरआने पाक की सालगिरह का महीना है : शहर काजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को रमजान के दो रोजे पूरे हो गए। मुस्लिमजनों को शहर काजी अनवार अहमद ने संदेश दिया है कि रोजा इस्लाम के पांच फर्जों में से एक फर्ज है। जो रमजान के महीने में रोजा रखकर अदा किया जाता है। इस महीने में ही रोजा क्यों फर्ज किया गया। इसकी हकीकत ये है कि कुरआने मुकद्दस जो खुदा की किताब है वो रमजानुल मुबारक के महीने में नाजि़ल हुई।

शहर काजी अनवार अहमद कहते हंै कि कुरआने मुकद्दस किसी भी एक कौम, किसी एक मुल्क के लिए नहीं, बल्कि पूरे इंसानों के लिए जब तक दुनिया कायम है। एक दस्तूरे जिंदगी बनाकर इंसानों को दी गई है। कुरआने मुकद्दस में फर्माया है कि ए इंसानों डरो, अपने रब से जिसने तुम्हें एक मर्द और औरत से पैदा किया और उसी जोड़े से इंसानों की नस्ल वजूद में आई। कुरआन सबके लिए है और अहले ईमान इस पर यकीन रखते हैं। जिस महीने में यह नाजि़ल हुआ उस महीने अज्मत का तकाजा था कि इसमें रमजानुल मुबारक के रोजे फर्ज किए गए। यह महीना कुरआने मुकद्दस की सालगिरह का महीना होता है।

शहर काजी

रोजा इस्लाम के पांच फर्जों में से एक है, रमजान के महीने में इसे रखकर अदा किया जाता है

पपीता,खरबूजा व तरबूज के दामों में हुई बढ़ोतरी

रमजान शुरु होने से फल के दाम बढ़ने लगे हैं। सहरी व इफ्तार में रोजेदार गर्मी का मौसम होने से खाने में फल ले रहे हैं। ऐसे में पपीता के दामों में 10 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दो दिन पहले 40 से 50 रुपए किलो में बिकने वाला पपीता 50 से 60 रुपए किलो के भाव में बिक रहा है। तरबूज जो 15 रुपए किलो बिक रहा था उसके भाव 20 रुपए किलो हो गए है। खरबूजा यह 25 रुपए किलो बिक रहा था वह 30 रुपए किलो तक पहुंच गया है।

फल के व्यापारी शानू ने बताया कि रमजान अभी शुरू हुए हंै। ऐसे में पपीता आदि को छोड़कर बाकी फलों के दाम स्थिर हैं। लेकिन जैसे-जैसे रोजे बढ़ेंगे दामों में उछाल आने की उम्मीद है। फिलहाल केला 30 रुपए किलो, आम 50 से 60, पिंड खजूर 80 रुपए से 300 रुपए किलो तक बिक रहा है। अंगूर 120 व जामुन 100 से 120 रुपए किलो बिक रहे हैं।

रोजे की खरीदारी करते हुए लोग

जंगली शाह बाबा में रोजा इफ्तार आज

राजस्थान हज कमेटी के चेयरमैन अमीन पठान के नेतृत्व में रविवार को रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तार आयोजित होगा। शाहिद अली ने बताया कि रोजा इफ्तार का यह कार्यक्रम शाम 6 बजे जंगली शाह बाबा महफिल खाना वल्लभनगर में शुरू होगा। इस दौरान शहर काजी हाजी अनवार अहमद, सांसद ओम बिरला, चेयरमैन वक्फ विकास परिषद सगीर अहमद, नागौर विधायक हबीबुर्रहमान, पूर्व चेयरमैन मदरसा बोर्ड मौलाना फजले हक, मुफ्ती शमीम अशरफ व हाजी गुलाम जिलानी (मदनी बाबा साहब), समाजसेवी मोहम्मद मियां व अब्दुल गफ्फार मिर्जा शिरकत करेंगे।

खबरें और भी हैं...