पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • नदी पार क्षेत्र में आज शुरू होगा रासलीला महोत्सव

नदी पार क्षेत्र में आज शुरू होगा रासलीला महोत्सव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोस्टर का विमोचन करते समिति के सदस्य।

कोटा| श्री राधा माधव मंदिर सेवा समिति की ओर से रविवार को नदी पार क्षेत्र के रिद्धी सिद्धि नगर में रासलीला महोत्सव का आयोजन किया गया। शनिवार को समिति के अध्यक्ष महेश माहेश्वरी ने बताया कि महोत्सव में सात दिनों तक रात 8 बजे से 11 बजे तक आचार्य हरि वल्लभ शर्मा (छोटे ठाकुर जी) के सानिध्य में श्रीकृष्ण लीला होगी।

इसके लिए विशाल पंडाल बनाया गया है। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए हवा पानी का उचित प्रबंध किया गया है। इस कार्यक्रम के संयोजक विधायक प्रहलाद गुंजल है। रासलीला महोत्सव 26 मई तक चलेगा। कोषाध्यक्ष मनीष मूंदड़ा व सचिव ओम प्रकाश गर्ग ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के इस पावन पर्व पर महोत्सव में श्रृद्धालुओं को प्रतिदिन भगवान के नए स्वरूपों में दर्शन होंगे। सजीव झांकियां सजाई जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज विजय, चंबल हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंं विश्वनाथ शर्मा, सचिव मनीष समदानी, नदी पार विकास समिति के अध्यक्ष अभिषेक मोतयानी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कुन्हाडी के अध्यक्ष सुनील भटनागर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...