पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोटा में 3 जून को होगा राजपूतों का सम्मेलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा में हाड़ौती के राजपूत समाज का सम्मेलन 3 जून को होगा। राजपूतों का राजनीतिक भविष्य विषय पर होने जा रहे इस सम्मेलन को लेकर सोमवार को भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत के कार्यालय में समाज के प्रमुख लोगों की बैठक हुई, जिसमें ज्यादातर वक्ताओं ने कहा कि राजपूत समाज के अस्तित्व पर कोई खतरा नहीं है, सत्ता और संगठन में समाज की बराबर की भागीदारी है, लेकिन कई बार समाज को अपमानित और उपेक्षित होना पड़ता है, इसके लिए समय-समय पर शक्ति का प्रदर्शन करना जरूरी है और यह समय का तकाजा है कि समाजों की शक्ति के सामने ही राजनीतिक दल झुकते हैं। सभी के विचार-विमर्श के बाद यह तय किया गया कि आगामी 3 जून को सुबह 11 बजे महावीर नगर स्थित यूआईटी ऑडिटोरियम में यह सम्मेलन रखा जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राजावत ने कहा कि राजपूतों ने इस देश के लिए लाखों बलिदान दिए हैं, इस राजस्थान की धरती पर सैकडों सालों तक राज किया है, लेकिन लोकतंत्र में धीरे-धीरे इस बहादुर कौम को भुलाया जा रहा है। छोटे-छोटे अधिकारी राजपूत समाज के सामने अवरोधक बने हुए हैं, ऐसे में समाज को जागरूक होने की आवश्यकता है। हमें कोई हिंसात्मक आंदोलन नहीं करना, लेकिन आज समाज की ताकत का अहसास करना अत्यंत आवश्यक है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह और गजेंद्र शेखावत को कार्यक्रम में बुलाने की तैयारी

बैठक को संबोधित करते विधायक राजावत।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भी रहे बैठक में मौजूद

बैठक में समाज के लोगों ने यह भी तय कि सत्ता में बैठे लोग सभी जाति समाज के साथ संतुलन बनाकर चलें, जिससे किसी समाज में नाराजगी नहीं बढ़े। बैठक को भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, हाड़ौती क्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी समिति के पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह खेड़ली तंवरान, भाजपा देहात जिला महामंत्री चैन सिंह राठौड़, पूर्व उपमहापौर योगेंद्र खींची, विहिप के प्रांत मंत्री युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, पार्षद नरेंद्र हाड़ा आदि ने भी संबोधित किया। सूत्रों ने बताया कि इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक अधिकृत कार्यक्रम किसी का नहीं बना है।

खबरें और भी हैं...