स्वर्ण रजत मार्केट के एक व्यापारी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। व्यापारी की शिकायत पर रामपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की दी है। पुलिस ने बताया कि स्वर्ण रजत कला उत्थान समिति के कार्यकारिणी सदस्य एवं व्यापारी सुनिल सोनी के साथ मार्केट में सत्यप्रकाश आर्य, सुधीर आर्य उर्फ कालू, आत्मदीप आर्य और आकाशदीप आर्य व अन्य ने मारपीट की। यह लोग बदमाश प्रवृत्ति के हैं, जिन्होंने कार्यकारिणी के दूसरे लोगों पर भी हाथ उठाने का प्रयास किया। पहले भी यह ऐसा कर चुके, जिसका मुकदमा दर्ज हुआ। चौकीदार से भी झगड़ा किया। रिपोर्ट पर पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 323, 341 और 143 में नामजद रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इधर, अध्यक्ष रमेश कुमार सोनी ने चेतावनी दी है कि अगर सोमवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार को बाजार बंद करने जैसा कदम उठाया जाएगा।