कोटा| अनंतपुरा के पास 800 एमएम की पाइप लाइन को ठीक करने में तीन दिन का समय लगेगा। इस लाइन में फंसने से शुक्रवार को एक बालक की मौत हो गई थी।
एक्सईएन नरेंद्र मोहन गुप्ता ने बताया कि इस पाइप लाइन से रानपुर स्थित रीको क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जा रही थी। अनंतपुरा में नाले के नीचे से गुजर रही इस लाइन के बैंड की रिंग को शुक्रवार को बच्चों ने निकाल दिया था। इससे पानी निकलने से हादसा हुआ। अब इस बैंड को पूरी तरह से तोड़कर दुबारा से पाइप लाइन को फिक्स किया जाएगा। इसमें तीन दिन तक समय लगेगा। तब तक रीको क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद रहेगी।