दूध,दही और शहद से शिव का अभिषेक, आज होगा भंडारा
कोटा| न्यू कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर का 45वें स्थापना दिवस के चलते शनिवार को मंदिर में स्थित शिव मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें शिव को दूध, दही, शहद और पंचामृत से अभिषेक किया गया। शीतलामाता मंदिर समिति अध्यक्ष रामचंद्र मलिक ने बताया कि शिव मंदिर का भी शनिवार को स्थापना दिवस मनाया। इसमें श्रद्धालुओं ने शिव का अभिषेक किया। इससे पहले सत्यनारायण भगवान की कथा की गई। फिर दूध, दही, शहद व अन्य चीजों से भोले का अभिषेक किया गया। इस दौरान भोले के जयकारे लगते रहे। स्थापना दिवस का समापन आज होगा। सुबह पहले कीर्तन होगा और उसके बाद आम भंडारा होगा।