पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • घड़ी की परमिशन; हेयर पिन, ब्रेसलेट पर पाबंदी

घड़ी की परमिशन; हेयर पिन, ब्रेसलेट पर पाबंदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेईई एडवांस्ड परीक्षा रविवार को प्रदेश के छह सेंटर के अलावा देश के 155 सेंटर पर दो पारियों में होगी। स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी ले जाना होगा। सुबह 7ः30 से पहले सेंटर पर रिपोर्टिंग करनी है। पेपर-1 एवं पेपर-2 से पहले बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन होगा। पहले पेपर के लिए 7ः45 एवं दूसरे पेपर के लिए 12ः45 तक सीट आवंटित होगी। ऑनलाइन परीक्षा में 1.64 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है।

स्टूडेंट्स को आवंटित सीट के कंप्यूटर सिस्टम पर फोटो, नाम और जेईई एडवांस्ड रोल नं. पहले से ही डिस्प्ले मिलेंगे। स्टूडेंट्स को घड़ी पहनने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल गेजेट्स की परमिशन नहीं है। इनके अलावा स्टूडेंट्स को हेयर पिन, ब्रेसलेट, अंगूठी, ताबीज, पूरे आस्तीन और बड़ी बटन के कपड़े आदि पहनकर नहीं आने है। स्टूडेंट्स चप्पल या सैंडिल में ही सेंटर पर पहुंचना है।

प्रदेश में अजमेर, अलवर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, सीकर और उदयपुर में सेंटर बनाए गए हैं। इथोपिया, नेपाल, सिंगापुर, बांग्लादेश, दुबई और श्रीलंका में भी सेंटर होंगे।

जेईई एडवांस्ड आज

खबरें और भी हैं...