पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • 7 घंटे लगे बच्चों के रेस्क्यू में,महिला कांस्टेबलों से धक्का मुक्की भी हुई

7 घंटे लगे बच्चों के रेस्क्यू में,महिला कांस्टेबलों से धक्का-मुक्की भी हुई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीडब्ल्यूसी समिति के सामने तर्क देतीं डॉ. सुसेन।

पहले भी मिली थी गड़बड़ी

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि राज्य सरकारें ऐसे गृहों में रह रहे सभी बच्चों की स्टेटस रिपोर्ट पेश करें। उस क्रम में बाल अधिकारिता विभाग और बाल कल्याण समिति ने जनवरी माह में डडवाड़ा स्थित इमानुएल संस्था के हैड ऑफिस तथा रायपुरा स्थित हॉस्टल में रिकॉर्ड जांचा।

जांच दल को संस्था में कई गड़बडिय़ां मिली थी। संस्थान का हॉस्टल पंजीकरण के बिना चल रहा था, जिसे उसी समय सीज कर दिया गया था।

हॉस्टल के हील्स डिपार्टमेंट की डॉ. सुसेन राज से सीधी बात

सवाल : सीडब्ल्यूसी की कार्रवाई को कैसे गलत ठहराती हैं?

जवाब : सीडब्ल्यूसी चेयरमैन गुरुबक्शानी कानून की आड़ में दबाव बना रहे हैं। अगर हॉस्टल चलाना गलत है तो सभी हॉस्टल बंद करवा दो। इससे पहले 3 सीडब्ल्यूसी का कार्यकाल चला गया, हमें किसी ने परेशान नहीं किया। यहां रह रहे बच्चों के पेरेंट्स की अंडरटेकिंग हमारे पास हैं। फॅार्म 17 हमसे जबरन भरवा रहे है इसलिए कार्रवाई गलत है।

सवाल : बच्चों को गायब करने, मानव तस्करी और धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर आरोपों पर क्या कहेंगी?

जवाब : हम अपना पक्ष कोर्ट में रख रहे हैं। यहां हिंदू, मुस्लिम, इसाई बच्चे रहते हैं। हम सिर्फ इंसानियत का पाठ पढ़ाते हैं। यह धर्म परिवर्तन कैसे हुआ? बच्चे कक्षा एक से 10वीं तक पढ़ते हैं। उन्हें सिर्फ 125 रुपए महीने के चार्ज पर एजुकेशन और रहना-खाना दिया जाता है। सत्र 2017-18 में यहां 611 बच्चे रहे। 79 बच्चे यहां हैं, बाकी अवकाश में घर गए हैं।

सवाल: कभी संस्थान के डायरेक्टर सामने नहीं आए? उन्हें क्या डर है?

जवाब : डायरेक्टर वीएस थॉमस फिलहाल जयपुर हैं। उनकी जगह मैं हील्स डायरेक्टर होने के नाते पूरे मामले हैंडल करती हूं।

कार्रवाई के दौरान राेने लगे कई बच्चों के परिजन।

सबूत मिला तो मुकदमा कराएंगे: गुरुबख्शानी

डायरेक्टर डॉ. सुसेन राज, हॉस्टल स्टाफ व अन्य सिर्फ हमें भड़काने के लिए ऐसी बातें बोल रहे हैं। वो नहीं चाहते कि उन पर कोई कार्रवाई हो। वे नहीं जानते कि वे कोर्ट के आदेश में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। मुझ पर व्यक्तिगत लांछन लगाना एक अलग बात है और सीडब्ल्यूसी चेयरमैन के बारे में कोई बात बोलना अलग। हमारे पास सबूत आएगा तो हम मुकदमा तक दर्ज करवाएंगे। - हरीश गुरुबख्शानी, सीडब्ल्यूसी चेयरमैन

खबरें और भी हैं...