कोटा | सिकंदराबाद से बीकानेर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 25 मई से 29 जुलाई तक हर रविवार को चलेगी। वापसी में बीकानेर-सिकंदराबाद 22 मई से 31 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इस ट्रेन को कोटा होकर चलाया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन में 20 कोच होंगे। एक सैकंड एसी, 17 सैकंड स्लीपर दो एसएलआर शामिल होंगे।
ट्रेन सिकंदराबाद से सुबह 5 बजे रवाना होगी। और सुबह 6.15 बजे कोटा पहुंचेगी। यहां से ट्रेन सुबह 6.20 बजे रवाना होगी। सवाईमाधोपुर 8 बजे पहुंचकर 8.20 बजे रवाना होगी और बीकानेर ट्रेन शाम 5.45 बजे पहुंचेगी। बीकानेर-सिकंदराबाद ट्रेन दोपहर 2.50 बजे रवाना होकर रात को 12.40 बजे सवाईमाधोपुर पहुंचेगी। दस मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना होगी। कोटा ट्रेन रात को 2.40 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट ठहराव के बाद 2.50 बजे रवाना होगी। नागदा में सुबह 6.25 बजे पहुंचकर 6.50 बजे रवाना होगी। उज्जैन ट्रेन सुबह 7.45 बजे पहुंचकर 7.55 बजे, सुजालपुर 9.38 बजे पहुंचकर 9.40 बजे, सिहोर 10.13 पहुंचकर 10.15 बजे, संतहरदाराम नगर 11.25 पहुंचकर 11.27 बजे, भोपाल दोपहर 11.45 बजे पहुंचकर 11.50 बजे रवाना होगी। होशंगाबाद ट्रेन दोपहर 1.08 बजे पहुंचकर 1.10 बजे रवाना होगी। इटारसी में ट्रेन 1.45 बजे पहुंचकर 1.55 बजे रवाना होगी व सिकंदराबाद सुबह 5 बजे पहुंचेगी।