कोटा | पटना-कोटा सहित कई ट्रेन शनिवार को घंटों देरी से पहुंची। पटना-कोटा ट्रेन रोजाना 12 बजकर 50 मिनट पर कोटा रेलवे स्टेशन आती है। लेकिन 5 घंटे देरी से कोटा पहुंची। मुंबई-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस एक घंटे, जमुनाब्रिज- रतलाम पैसेंजर सवा घंटे, रामनगर-बांद्रा 2 घंटे 35 मिनट देरी से आई।