पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • प्रशासन 3 दिन में लेगा टीटी अस्पताल का कब्जा

प्रशासन 3 दिन में लेगा टीटी अस्पताल का कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने टीटी अस्पताल के अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए शनिवार को एडीएम व डिप्टी सीएमएचओ को वहां की व्यवस्थाएं देखने के लिए भेजा गया। कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से इस बारे में बात हुई है। उनसे कहा गया है कि इस अस्पताल की व्यवस्था कैसे सुचारू रूप से चलाई जाए, इसकी योजना बनाएं। संचालन का काम उनकी अध्यक्षता में एक कमेटी करेगी। इस कमेटी का गठन किया जा रहा है। कोर्ट ने अस्पताल को अधिग्रहण करने के लिए तीन माह का समय दिया है लेकिन, प्रशासन अगले तीन दिन में इसे अपने अधिकार में ले लेगा। संचालन करने का काम मेडिकल कालेज प्रशासन करेगा। जिसका नियंत्रण बनने वाली कमेटी करेगी।

खबरें और भी हैं...