कोटा | किशोर सागर तालाब में बोटिंग संचालन में ठेकेदार बनवारी यदुवंशी के लगातार शर्तों के उल्लंघन पर यूआईटी प्रशासन ने शनिवार को बोटिंग बंद करवा दी। ठेकेदार ने किशोर सागर तालाब में बोटिंग के लिए पांच साल का ठेका लिया था। बाद में न तो समय पर पैसा जमा करवाया न ही बोट्स का फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करवाया। एक्सईएन अनिल गालव ने बताया कि चार माह के भुगतान का उसका चेक बाउंस हो गया है। अब चेक को तीन बार बैंक में लगाएंगे और तीनों बार बाउंस हो गया तो ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।