पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • 3.26 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

3.26 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नयापुरा पुलिस ने 3.26 करोड़ की धोखाधड़ी और ठगी के एक साल पुराने मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। ठगी के आरोपी पिता-पुत्र हैं। दोनों ने मंडी व्यापारी से माल लेकर उसे पैसे नहीं चुकाए थे। मामले में पिछले साल पीड़ित ने अनंतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसकी फाइल ट्रांसफर होकर नयापुरा थाने आ गई थी। पुलिस ने बताया कि बजरंग नगर निवासी और धानमंडी व्यापारी निखिल बंसल ने मार्च 2017 में अनंतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट में कहा कि इटावा निवासी रामगोपाल गौतम और बेटे लोकेश गौतम मंडी से माल खरीद कर आगे बेचने का काम करते हैं। वो माल का भुगतान 7-8 दिन बाद करते थे और व्यापारियों के आपसी विश्वास में सारा काम होता था। दोनों ने बंसल से 2017 में धनिया, सरसों, सोयाबीन और उड़द सहित अन्य माल खरीदा। जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ 26 लाख रुपए थी। दोनों पिता-पुत्र ने यह माल आगे बेचकर पैसा ले लिया, लेकिन नीयत में खोट आने के बाद बंसल को नहीं लौटाया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पिता-पुत्र दोनों फरार चल रहे थे। जिन्हें शनिवार को पिता रामगोपाल गौतम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बेटा लोकेश अभी फरार चल रहा है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर सौंप दिया।

इधर, 31 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ा

गुमानपुरा थाना पुलिस ने 31 लाख की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि छीपाबड़ौद निवासी अब्दुल रफीक ने रिपोर्ट दी थी कि इमरान खान नामक व्यक्ति ने उससे फरवरी 2017 में लहसुन खरीदे और बेच दिए। लेकिन, इसकी बेचान राशि 31 लाख रुपए उसे नहीं दी। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके जांच की गई, जिसके उपरांत पुलिस ने विज्ञान नगर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी

खबरें और भी हैं...