पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मदर मिल्क बैंक को सरकार की मंजूरी, बैठक आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा में बनने वाले मदर मिल्क बैंक की स्थापना को राज्य सरकार ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस संबंध में रविवार को मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में बैठक होगी, जिसमें राज्य सरकार के सलाहकार देवेंद्र अग्रवाल भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। इसे किस जगह स्थापित किया जाएगा, इसका फैसला भी बैठक में किया जाएगा।

अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद इस पर आगे का काम करने के लिए ही वे कोटा पहुंच रहे हैं। उनके साथ पूरी टीम होगी, जो इसके भवन से लेकर अन्य कामों के बारे में चर्चा करके फैसला करेगी। यदि सब कुछ ठीक रहा तो कोटा में इसे शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। बैठक सुबह 9 बजे होगी। मदर मिल्क बैंक बनने से उन बच्चों को इसका लाभ मिलेगा, जिनको उनकी मां का दूध नहीं मिल पाता। उन माताओं को भी अपना दूध सहेजने में आसानी होगी। इस काम को स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...