कोटा | कर्नाटक में सरकार बनाए जाने को लेकर कांग्रेसियों ने शहर में आतिशबाजी की। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, देहात जिलाध्यक्ष सरोज मीणा, पंकज मेहता जफर मोहम्मद, अनिल सुवालका, नरेश विजयवर्गीय, देवा भड़क, विद्याशंकर गौतम मौजूद रहे।
हाड़ौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सांखला, जिलाध्यक्ष संदीप भाटिया, शहर अध्यक्ष शादाब खान के नेतृत्व में आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। इस मौके पर दुष्यंत सिंह कोशी, अनूप कुमार, राकेश सुमन, महेश आहूजा, विपिन, नरेश हाड़ा, पारस वर्मा, चीता, सुरेश गुर्जर ने भी जश्न मनाया। पीसीसी महासचिव पंकज मेहता, डॉ विजय सोनी व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मंजू मेहरा ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है।