यूआईटी नदी पार कुन्हाड़ी-सकतपुरा क्षेत्र तथा स्टेशन इलाके में सौ करोड़ के विकास कार्य करवाएगा। इसके प्रस्ताव को राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी है। अब इस पर काम शुरू होगा। विकास कार्य के लिए यहां पर नौ पैकेज बनाए गए हैं।
पिछले दिनों कोटा उत्तर क्षेत्र में विकास कामों को लेकर स्थानीय विधायक और कलेक्टर के बीच वार्ता हुई थी, इसके आधार पर प्रस्ताव तैयार किए गए थे। इसकी रिपोर्ट यूआईटी ने तैयार करके 20 अप्रैल को स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेजी। इसमें लिखा कि कलेक्टर के आदेशों पर यह फैसला किया गया है। इसमें उक्त क्षेत्र की काॅलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव को पूरा करने के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें पहुंच मार्ग, सड़कें, नालियां, नाले आदि को भी शामिल किया गया है।
टुकड़ों में करवाएंगे काम : यूआईटी सचिव की ओर से भेजे प्रस्ताव में कहा गया था कि चूंकि न्यास मंडल से यह प्रस्ताव पारित करवा लिए गए हैं, लेकिन न्यास की माली हालत ठीक नहीं है, जिससे यह काम एक साथ करवाएं जाएं। इसके फेज तैयार किए गए हैं, उसके अनुसार ही इनकी निविदाएं जारी की जाएंगी। नौ पैकेज के लिए 99 करोड़ 72 लाख 22 हजार का प्रस्ताव भेजा गया था। सरकार की ओर से भी इसे स्वीकृति देते हुए शर्त लगाई है कि प्रस्तावित कार्य सरकार के प्रचलित नियमों के तहत ही करवाएं जाएं, बजट उपलब्धता के आधार पर काम करवाएं, कामों को शीघ्र पूरा करने के लिए अल्पकालीन निविदा आमंत्रित की जाएं।
किस क्षेत्र में कितने रुपए होंगे खर्च
बूंदी रोड- इस रोड के दाईं तरफ वार्ड 1 में कृषि भूमि पर बसी अनुमोदित काॅलोनियों आदर्शनगर, बालाजी टाउन, सुमन विहार, स्वागत काॅलोनी, बैंक काॅलोनी, कैलाशपुरी, गिरधर एन्क्लेव, स्वीट होम, कैनाल सेक्टर रोड में नाली एवं सीसी सड़क का निर्माण कार्य पर 1109.78 लाख।
हाइवे के पास- हाइवे 76 व 12 के मध्य चंबल पुलिया से कुन्हाड़ी वितरिका तक वार्ड 2 में बसे चंचल विहार, लक्ष्मण विहार, कृष्णा विहार, सुवालका बगीची, विकास नगर, इंजीनियर काॅलोनी, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में नाली व सीसी सड़क पर 1369.35 लाख।
कुन्हाड़ी- वितरिका एवं मेगा हाइवे के मध्य वार्ड 2 में कमला उद्यान, रिद्धि-सिद्धि नगर, गणपति आवास, आनंद विहार, संगम विहार, जोगिंदर सिंह, धनधन सतगुरु, सुरजीत, ज्ञानसरोवर कालोनी में नाली व सीसी सड़क 1474.20 लाख।
वार्ड 18- सुभाषनगर, पंचवटी नगर, अंबे विहार, दुर्गा नगर आदि में आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क का कार्य-977.73 लाख।
गैर योजना क्षेत्र- खंड द्वितीय के उपखंड प्रथम में गैर अनुमोदित एवं गैर योजना क्षेत्र की अंबिका नगर, विकास नगर, के खसरा नंबर 176, गणेशपाल, नयाखेड़ा, बड़गांव, नांता, सकतपुरा, बालिता, बजरंगनगर, काली बस्ती, बापूनगर, कुन्हाड़ी में आरसीसी नाली व सीसी सड़क- 1243.70 लाख।
स्टेशन वार्ड 38- स्टेशन रोड से भीममंडी थाने तक सीसी सड़क, एमबीएस नगर में रिकारपेटिंग, स्टेशन क्षेत्र में सड़क एवं नालियां, माला रोड पर अजय आहुजा पार्क से माला फाटक तक हरितिमा पट्टी एवं डिवाइडर का विकास, वार्ड 36 में रंगतालाब नई बस्ती, राममंदिर काॅलोनी, महात्मा गांधी काॅलोनी तथा तुल्लापुरा बस्ती, वार्ड 37 में अंबेडकर काॅलोनी, जगदंबा काॅलोनी, महावीर काॅलोनी एवं जेपी काॅलोनी, तुल्लापुरा के पास उड़िया बस्ती में विकास 1027.32 लाख।
वार्ड 11 स्टेशन- नया भदाना, गुरुधाम की शेष सड़कें, रंगपुर रोड से पीएचसी की सड़क, भगत सिंह कच्ची बस्ती में विकास कार्य, नई आरओबी से भदाना चौराहा तक रोड चौड़ा व डामर करना, आदर्श काॅलोनी की कल्वर्ट तथा महावीर काॅलोनी से अादर्श काॅलोनी तक दाईं तरफ नहर की दीवार, पुरानी आरओबी से कैलाशपुरी अंडरपास तक रिकारपेटिंग तथा रिद्धि-सिद्धि काॅलोनी में सड़क नाली के विकास कार्य, सरस्वती काॅलोनी की शेष गलियों में सड़क एवं नाली, नहर के सहारे रंगपुर रोड से नयागांव तक बाईपास सड़क का कार्य- 1154.18 लाख।
वार्ड 34-शिवनगर, चित्रेशनगर विस्तार, जयहिंद नगर द्वितीय, कल्याण विहार, नंदविहार एवं सोनू की काॅलोनी में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य व गायत्री विहार सैकंड से महात्मागांधी काॅलोनी तक आरसीसी नाली का निर्माण कार्य एवं बोरखेड़ा अमृतानगर पुलिया से चंद्रेसल रोड तक सीसी 881.56 लाख।
वार्ड 35- लक्ष्मीविहार, बालाजी नगर, वसुंधरा विहार, सुमन विहार, रंग तालाब, गणपति एन्क्लेव एवं गोपाल विहार में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य, श्रीराम नगर से गैस गोदाम तक आरसीसी नाले का निर्माण, श्रीरामनगर में शेष सड़क का निर्माण कार्य 734.40 लाख।