कोटा | कॅरिअर पॉइंट बिलासपुर के नियमित स्टूडेंट जीत कुमार ने स्टेट में कृषक वर्ग में प्रथम रैंक ओबीसी वर्ग में द्वितीय व सामान्य वर्ग में चौथी रैंक हासिल कर संस्थान को गौरवांवित किया है। जीत कुमार ने जेईई एडवांस के लिए भी क्वॉलिफाई किया है। साथ ही छत्तीसगढ 12 वीं बोर्ड में भी स्टेट में सातवीं मेरिट 96.2 प्रतिशत से प्राप्त की है।