पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बिरला से कराया श्योपुर मेंे सब स्टेशन का शिलान्यास, नाराज क्षेत्रीय सांसद ने लिखी सीएम को चिट्ठी, अब नेता मनाने में जुटे

बिरला से कराया श्योपुर मेंे सब स्टेशन का शिलान्यास, नाराज क्षेत्रीय सांसद ने लिखी सीएम को चिट्ठी, अब नेता मनाने में जुटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | काेटा, श्योपुर

15 मई को श्योपुर की ग्राम पंचायत तलावदा में बिजली कंपनी के अफसरों और स्थानीय भाजपा नेताओं ने राजस्थान के कोटा-बूंदी के सांसद ओम बिरला से एक सब स्टेशन का भूमिपूजन कराया तो क्षेत्रीय सांसद अनूप मिश्रा ने इसे अपना प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है। क्षेत्रीय सांसद ने इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि दूसरे राज्य के सांसद से उनके क्षेत्र में विकास कार्याें का शिलान्यास कराना न केवल मेरा अपमान है बल्कि यह पूरी व्यवस्था का अपमान है। सांसद के तीखे तेवर देख स्थानीय भाजपा नेता अब बैकफुट पर आ गए हैं। अब स्थानीय नेता इसे आलाकमान का निर्णय बताकर सफाई पेश कर रहे हैं। वहीं, इस मामले में बिजली कंपनी के अफसर सांसद को मनाने में जुट गए हैं।

सांसद बिरला बोले-मुरैना सांसद मेरे करीबी मित्र हैं, मुझे तो प्रदेश नेतृत्व से संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह का फोन आया था

ये है वह विवाद जिस वजह से रूठ गए सांसद

15 मई को बिजली उपकेन्द्र का शुभारंभ करते कोटा सांसद ओम बिरला।

15 मई को क्षेत्रीय सांसद अनूप मिश्रा को जिले में मप्र विकास यात्रा का शुभारंभ करने आना था। लेकिन किन्ही कारणों के चलते वे नहीं आ सके। इस वजह से नजदीक होने की वजह से राजस्थान के कोटा-बूंदी के सांसद ओम बिरला को यहां बुला लिया। सांसद बिरला को यहां सिर्फ विकास यात्रा की हरी झंडी दिखानी थी। लेकिन स्थानीय भाजपा नेताओं की भावनाओं में बहकर उन्होंने पास की ही एक पंचायत तलावदा में बिजली कंपनी के सब स्टेशन का भूमिपूजन कर दिया। इसी बात से क्षेत्रीय सांसद नाराज हो गए।

बड़ा सवाल: वो कौन लोग हैं अब जो दबे छुपे क्षेत्रीय सांसद को दे रहे चुनौती : इस पूरे मामले ने राजनीतिक तूल इसलिए पकड़ा, क्योंकि जिस काम का कोटा-बूंदी के सांसद ओम बिरला ने शिलान्यास किया, उसका काम क्षेत्रीय सांसद अनूप मिश्रा की निधि से उस काम का शिलान्यास श्योपुर के स्थानीय भाजपा नेताओं ने कोटा के सांसद से करवा दिया। सांसद का कहना है कि उन्हें इस बात से कोई आपत्ति नहीं है कि विकास यात्रा को हरी झंडी किसने दिखाई लेकिन इस बात से घोर आपत्ति है कि मेरे कामों का श्रेय किसी और को दिया गया।

मुरैना सांसद मेरे करीबी मित्र हैं। मुझे तो प्रदेश नेतृत्व से संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह का फोन आया था कि विकास यात्रा का शुभारंभ करने श्योपुर जाना है। मैं पहले भी वहां पालिका चुनाव में गया था, इसलिए चला गया। वहां स्थानीय नेताओं व विधायक ने कहा कि शिलान्यास करना है। स्थानीय नेताओं को मुरैना सांसद की नाॅलेज में डालना चाहिए था कि वे सब स्टेशन शिलान्यास भी करवा रहे हैं। -ओम बिरला, सांसद कोटा-बूंदी

अब ये तो प्रदेश कार्यालय वाले ही बता सकते हैं कि क्षेत्रीय सांसद की जगह कोटा के सांसद ओम बिरला कैसे आए। मैं तो सिर्फ इतना ही बता सकता हूं कि सांसद मिश्रा के लिए मेरे लिए मन में बहुत सम्मान है। कोई मनमुटाव नहीं है। हम उनके लिए आज भी वैसे ही खड़े हैं, जैसे कल खड़े थे। दुर्गालाल विजय, विधायक

बस इन लोगों ने उद्घाटन ओम बिरला से करवा लिया। यही गलती हो गई। हुआ ये था कि सांसद को यहां आना था। लेकिन वो किसी कारण से नहीं आ पाए। ऐसे में कोटा बूंदी पास होने की वजह से आलाकमान ने बिरला को भेज दिया। हालांकि बिरला को पंचायत चलो अभियान के तहत हरी झंडी दिखानी थी। अब ये किससे हुई ये मुझे भी नहीं मालूम।-अशोक गर्ग, जिलाध्यक्ष भाजपा, श्योपुर

खबरें और भी हैं...