कोटा| आरकेपुरम थाना क्षेत्र में युवती की संदिग्ध हालातों में मौत के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाने वाला युवक तीसरे दिन भी सामने नहीं आया। वो फरार हैं, जिसे पुलिस भी पकड़ नहीं सकी। पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय पूनम सोनी उर्फ गोलू दादाबाड़ी, हनुमान बस्ती निवासी बद्रीनाथ के साथ लिव-इन में रह रही थी। गुरुवार रात बद्रीनाथ पूनम को लेकर अस्पताल पहुंचा और उसने बताया कि पूनम ने घर पर फांसी लगा ली। युवती की मौत के बाद वो फरार हो गया।