पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • रेल प्रदर्शनी का उद््घाटन आज, कोटा की टीम भी लेगी हिस्सा

रेल प्रदर्शनी का उद््घाटन आज, कोटा की टीम भी लेगी हिस्सा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| 63 वें रेल सप्ताह समारोह के मौके पर 15 से 17 अप्रैल तक तीन दिन की रेल प्रदर्शनी का आयोजन भोपाल हाट बाजार में (डी.बी. माल के पास) किया जाएगा। प्रदर्शनी शाम 4.30 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। इसके साथ ही प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण के रूप में सेल्फी पाइंट्स भी रखे गए हैं। प्रदर्शनी में शाहरुख और काजोल का ट्रेन में चढ़ते हुए दृश्य होगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष रेलवे बोर्ड अश्वनी लोहानी भी मौजूद रहेंगे। 16 एवं 17 अप्रैल को प्रदर्शनी प्रातः 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में प्रवेश पूर्णतः निशुल्क है। आम जनता तीनों दिन इस प्रदर्शनी का निशुल्क अवलोकन कर सकती है। इस प्रदर्शनी में कोटा की टीम भी हिस्सा लेंगे। कोटा की टीम के द्वारा इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इस दौरान हाई स्पीड ट्रेन, महामना का माॅडल कोच तथा इसी तरीके के अनगिनत इनीशिएटिव जो कि देश के विकास तथा आमजन की सुखद एवं सहज यात्रा में सहभागिता निभाते हैं। प्रदर्शनी के साथ ही तीनों दिनों तक भव्य सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन भोपाल हाट में किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...