कलेक्टर ने चंद्रेसल मठ का किया निरीक्षण
कोटा| जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता ने शुक्रवार देर शाम चंद्रेसल मठ के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण कर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य निरंतर निगरानी में करते हुए गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोटा जिले में यह पुरा महत्व का स्मारक है, इसके जीर्णोद्धार के समय मूल स्वरूप में किसी प्रकार का अंतर नहीं आए। इस अवसर पर यूआईटी उपसचिव कीर्ति राठौर, तहसीलदार गजेन्द्रसिंह, पुरातत्व विभाग के उपनिदेशक उमराव सिंह उपस्थित रहे।