पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूपी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दुष्कर्म के मुकदमे में भाजपा की योगी सरकार के दबाव में आकर समय पर गिरफ्तार नहीं करने एवं पीड़िता के पिता को गिरफ्तार कर मारपीट करने के विरोध में हाड़ौती विकास मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कैथूनीपोल चौराहे से आक्रोश रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सांखला, अध्यक्ष संदीप भाटिया व शहर अध्यक्ष शादाब के नेतृत्व में निकली आक्रोश रैली में कार्यकर्ता भाजपा शासन के खिलाफ नारेबाजी करते चल रहे थे। रैली गांधीजी की पुल, श्रीपुरा सब्जी मंडी होते हुए रामपुरा कोतवाली के सामने पहुंची यहां पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पुतला दहन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में मोर्चा नेता अजय भान सिंह शक्तावत, अनूप कुमार अन्नू, खेमराज सिंह टीटू, नीरज शर्मा जॉनी सोनी, पल्लव शुक्ला, पवन शर्मा, शुभम मेहरा ,अमन मेहरा, हाजी शाहिद, भाई शोएब अली, जुम्मा शाहरुख राइम आदि मौजूद रहे।

दुष्कर्म आरोपी सेंगर की गिरफ्तारी में देरी को लेकर जताई नाराजगी

खबरें और भी हैं...