हरितिमा पट्टी की देखभाल करने के आदेश
शहर में हरितिमा पट्टियां विकसित करने और हो रहे अतिक्रमण को स्थाई रूप से हटाने के मामले में कोर्ट ने नगर निगम और यूआईटी को आदेश दिए हैं। कोर्ट ने आदेश में कहा है कि नगर निगम व यूआईटी हरितिमा पट्टी की देखभाल अच्छी तरह की जाए। कहीं पर टूट-फूट होती है तो उसे तुरंत ठीक करवाए, जिससे हरियाली बनी रहे। वायु प्रदूषण नहीं फैले। इस संबंध में वकील लोकेश कुमार सैनी ने पिछले दिनों स्थाई लोक अदालत में याचिका दाखिल की थी, जिसमें जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, महापौर, यूआईटी अध्यक्ष और सचिव को पार्टी बनाया था।