पुलिस नहीं पहुंच सकी मजदूर के हत्यारे तक
कोटा| भीमगंजमंडी थाना इलाके में गला घोंटकर मजदूर की हत्या करने वाले बदमाश तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। एक संदिग्ध सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुका है, दावा किया जा रहा है कि हत्या इसी ने की है। फुटेज में वह मजदूर को रेलवे स्टेशन इलाके से दानमलजी का अहाता इलाके की तरफ ले जाता नजर आ रहा है। मजदूर की हत्या का खुलासा गुरुवार को हुआ था, दो दीन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हत्या लूट के इरादे से की गई थी, क्योंकि परिजनों ने पुलिस को बताया कि मजदूर के कानों और गले में पहने गए सोने के आभूषण गायब हैं। गौरतलब है कि दानमलजी का अहाता इलाके में एक युवक ने किराए का कमरा लिया। मंगलवार को वह सुबह अपने साथ कन्हैया गुर्जर को लेकर आया। गुरुवार सुबह उस कमरे से बदबू आने लगी तो हत्या का खुलासा हुआ था। जमीन पर शव पड़ा था, जिसका गला घोंटा गया था। हाथ पीछे की तरफ और पैर रस्सियों से बंधे हुए थे।