पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बालिकाओं ने दी कथक की प्रस्तुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| विश्व नृत्य दिवस की शृंखला में शनिवार को रंगबाड़ी स्थित मधु स्मृति कला संस्थान में कलावर्धिनी नृत्य संस्थान की ओर से कथक की प्रस्तुतियां हुई। संस्थान की बालिकाओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से की। इसके बाद जयपुर की प्रेरणा कुलश्रेष्ठ ने प्रस्तुतियां दी। पंकज मारवाड़ी ने रामजी और मयूर नृत्य किया। संस्थान की विभा विजय ने भी प्रस्तुति दी। मधु स्मृति संस्थान की बृजबाला निर्भिक सहित अन्य मौजूद रहे। यहां नागपुर से आए महाराष्ट्र र| एवं 324 घंटे तक तबला वादन में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर डॉ. प्रशांत गायकवाड़ भी मौजूद रहे।

गुरुजी के लिए 324 घंटे तक तबला बजाकर बनाया रिकॉर्ड : डॉ. प्रशांत गायकवाड़ ने बताया कि उनका परिवार हारमोनियम बनाता था। संगीत के प्रति बचपन से ही रुझान रहा। सबसे बड़ी बात है कि वर्ष 2009 में गुरुजी के समर्पण के लिए 19 अप्रैल से 14 दिन तक 324 घंटे तक तबला वादन किया और गिनीज बुक रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने कर्नाटक का 301 घंटे पखावज बजाने का रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ा है।

खबरें और भी हैं...