पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिन में पारा बढ़ा, देर रात तक होती रही बारिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम में हो रहे बदलाव से दिन भर हल्की गर्म हवाओं का दौर जारी रहा। तपिश भी बनी रही। दोपहर तीन बजे के बाद हल्के बादल छाने से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को दो डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री से बढ़कर 40.5 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 23.5 डिग्री यथावत रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जहां 10 अप्रैल को अधिकतम 37.6 डिग्री तापमान था जो शनिवार को तीन डिग्री से अधिक यानी 40.5 डिग्री तक पहुंच गया है।

आज भी बारिश होने की संभावना

शहर में शनिवार रात को अचानक मौसम ने करवट ली। नयापुरा व कुन्हाड़ी इलाके में साढ़े दस बजे के आसपास हल्की बारिश हुई। इसके बाद रात में शहर के कई इलाकों में भी बारिश हुई। इधर, जयपुर मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी मौसम इसी तरह का रहेगा। हल्की बारिश होने की संभावना रहेगी। पश्चिम विक्षोभ के असर से वातावरण में तब्दील आई है। रविवार तक दिन का तापमान 40 डिग्री के नीचे रहेगा। मौसम विभाग का मानना है कि रविवार को भी बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं...