विद्यार्थी जीवन में योग अपनाएं : रामदेव
कोटा| विद्यार्थी अपनी शक्ति व सामर्थ को पहचाने अपनी ऊर्जा अपनी शिक्षा में लगाएं, तनाव रहित जीवन के लिए योग को अपनाएं, अपने समय का सदुपयोग करें अपने माता-पिता के भरोसे का सम्मान करें। उक्त विचार स्वामी रामदेव महाराज ने अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर के आयोजक रेजोनेंस के प्रतिनिधि व पतंजलि योग समिति कोटा के प्रतिनिधियों के मध्य व्यक्त किए। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के केन्द्रीय प्रभारी डाॅ. जयद्वीप आचार्य ने कहा की विश्व योग दिवस के सफल आयोजन के लिए रेजोनेंस की टीम व पतंजलि योग समिति की टीम जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, योग संगठनों, धार्मिक व सामाजिक संगठनों से संपर्क करेगी। पइस बैठक में रेजोनेंस के सीईओ आशीष शर्मा, सोमवीर तयाल व भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी अरविंद पांडे, जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व वेद मित्र शामिल रहे।