कॅरिअर पाॅइंट में सायोनारा-2018 के तहत फेयरवेल प्रोग्राम आयोजित
कोटा| रंगीन रोशनी के बीच संगीत की साउंड लहरियों के बीच मंच से कभी हिंदी पंजाबी तो कभी राजस्थानी गीत तो कभी डांसिंग पर दर्शक दीर्घा में हर तरफ मस्ती का माहौल रहा। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला शनिवार रात झालावाड़ रोड पर आलनियां स्थित कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी परिसर में रहा। यहां सायोनारा 2018 के तहत फेयरवेल प्रोग्राम में बीटेक, पॉलीटेक्निक, एमसीए, बीसीए, एमबीए, बीबीए, बीकॉम, बीएससी के फाइनल ईयर के स्टूडेंट को मंच से मिस इस्माइल फेस, सीपीयू का लालू, मिस्टर छुपा रुस्तम, मिस्टर फोटोग्राफर, बोलता पोपट, किंग आॅफ समर एग्जाम, देशी पहलवान, देशी रामानुजन, मिस्टर डांसर सरीखे टाइटल देकर नवाजा गया। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. डी.एन. राव, डीन आरएस घोष, मंजुला मिश्रा, प्रोफेसर अरविंद राजपुरोहित, डॉ. अर्पिता शर्मा, सहायक प्रो. कमल अरोड़ा, फेकल्टी सुरेंद्र यादव ने फाइनल ईयर के टाइटल वितरित किये। इस मौके पर गायिकी, मिस्टर एंड मिस फेयरवेल सहित कई सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे। फाइनल ईयर के स्टूडेंट ने मंच से कॅरिअर पाॅइंट यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी।