नाॅर्दर्न बाईपास को लेकर किसानों की महापंचायत आज
कोटा| नॉर्दर्न बाईपास पर किसानों को मुआवजा नहीं मिलने से परेशान किसानों ने रविवार को सुबह दस बजे किसान महापंचायत करने की घोषणा की है। किसान बृजराज मीणा ने बताया कि मुआवजे को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। किसानों को मुआवजा तो दिया नहीं गया, बल्कि नाॅर्दर्न बाईपास पर जबरन काम शुरू करवा दिया है। इसके विरोध में किसान रविवार को सुबह दस बजे चंद्रलोई नदी के किनारे किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें रामखेड़ली, पीपल्दा शैतान, बृजेश पुरा, नोटान, चंद्रेसल, नयागांव किशनपुरा तकिया, देवली मच्छियान, गंगाईचा, गांव गंवरी तथा रंगपुर सहित कई गांवों के किसान एकत्रित होंगे। वे पीड़ित किसानों को अपना सहयोग देंगे। इसमें आगे के आंदोलन की रूपरेखा भी बनाई जाएगी।