पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • हिस्ट्रीशीटर ने की पुलिस पर फायरिंग, 2 गाेली लगी फिर भी कांस्टेबल ने पकड़ लिया बदमाश को

हिस्ट्रीशीटर ने की पुलिस पर फायरिंग, 2 गाेली लगी फिर भी कांस्टेबल ने पकड़ लिया बदमाश को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसी बीच शानू ने पिस्टल निकाली और नरेंद्र के बाएं हाथ पर फायर कर दिया। उसकी पकड़ ढीली पड़ी तो दूसरा फायर कर दिया। इसके बावजूद नरेंद्र, हाफिज और धनसी ने शानू को पकड़ लिया।

16 मुकद‌मे में वांछित बदमाश शानू को पकड़ने गई थी पुलिस, घिरने पर कर दी फायरिंग

क्राइम रिपोर्टर | कोटा

राजस्थान पुलिस दिवस पर कांस्टेबल नरेंद्र ने सोमवार रात जान की बाजी लगाकर शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। कोटड़ी पुलिस चौकी के पास रात 10:30 बजे हिस्ट्रीशीटर ने कांस्टेबल को दो गोली मार दी। इसके बावजूद कांस्टेबल ने बदमाश को पकड़ लिया। कांस्टेबल तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती है।

एएसपी सिटी समीर कुमार दुबे ने बताया कि विज्ञान नगर के हिस्ट्रीशीटर शानू उर्फ शाहनवाज पर 16 मुकदमे हैं। सोमवार को सूचना मिली कि शानू कोटड़ी इलाके में घूम रहा है। गुमानपुरा थाने के कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, हाफिज और धनसी ने शानू की तलाश शुरू की। फकीरों की मस्जिद की गली में नरेंद्र ने शानू को पकड़ लिया।

गैलेंट्री अवार्ड दिलाएंगे : एसपी

घटना का पता चलते ही एसपी अंशुमन भौमिया समेत आला पुलिस अफसर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने कांस्टेबल नरेंद्र के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। एसपी अंशुमन भौमिया ने बताया कि बदमाश शानू को पकड़ लिया गया है। नरेंद्र ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। नरेंद्र को गैलेंट्री अवार्ड की सिफारिश की जाएगी।

हथियार समेत पकड़ा गया बदमाश

आंखों देखी

अस्पताल में भर्ती कांस्टेबल नरेंद्र।

नरेंद्र के पकड़ते ही शानू ने गोली चला दी

शानू पहले भी बच गया था। इसलिए हम प्लानिंग के साथ हथियार लेकर पकड़ने गए थे। फकीरों की मस्जिद के पास गली में शानू हमें मिल गया। नरेंद्र ने उसे पीछे से पकड़ लिया और मैं कवर दे रहा था। तभी शानू ने गोली चला दी... गोली नरेंद्र के हाथ पर लगी। संभलने से पहले शानू ने दोबारा फायरिंग कर दी। मैंने झपट्टा मारकर उसकी पिस्टल नीचे गिराई और उसे पकड़ लिया। (जैसा ऑपरेशन में शामिल कांस्टेबल हाफिज ने बताया)

एसपी समेत आला अफसर पहुंचे: फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई, जब लोगों को पता चला कि पुलिस पर फायरिंग हुई है, तो वे घरों में दुबक गए। एसपी समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। कुछ समय पहले भी शानू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

कुन्हाड़ी सीआई पर भी हुई थी फायरिंग

14 नवंबर 2014 को बदमाश अनवर अली, शेरू व मुख्तयार अहमद ने तत्कालीन कुन्हाड़ी सीआई राजेश सोनी पर भी फायरिंग की थी। मुख्तयार ने एएसआई अजीत मोगा पर भी फायरिंग की थी।

हैल्थ अपडेट: हालत खतरे से बाहर इलाज कर रहे डॉ. आरके अग्रवाल का कहना है कि नरेंद्र खतरे से बाहर है। एक गोली हाथ में लगी और दूसरी कंधे से होकर ऊपर की तरफ अटक गई है। डॉक्टर देर रात तक उसके उपचार में जुटे रहे।

खबरें और भी हैं...