प्रेम नगर में सिर्फ 1 घंटे पेयजल सप्लाई, नाले से गुजर रही पाइप लाइन से पानी भरते हैं लोग
कोटा | प्रेम नगर स्थित तेजाजी के चौक के पास लोग नाले से गुजर रही पाइप लाइन से पानी भरने को मजबूर हैं। इस इलाके में 24 घंटे में केवल एक ही घंटे पानी आता है, वह भी बहुत कम दबाव से। इसकी वजह से लोग नाले से होकर गुजर रही मुख्य पाइप लाइन के लीकेज से पानी भरते हैं। इस बस्ती में करीब 3 हजार लोग रहते हैं।
गड्ढे से भरना पड़ता है पानी
प्रेम नगर में हालात और भी खराब हैं। यहां कम दबाव से पानी आने के कारण लोगों ने पाइप के पास करीब 3 फीट गहरे गड्ढे खोदे हुए हैं। पाइप से पहले गड्ढे में पानी भरता है। उसके बाद गड्ढे से लोग पानी भरने पर मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि इसके लिए जनप्रतिधियों और अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। - फोटो: जितेन्द्र जोशी