पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • नीट पीजी में सीट ब्लाॅक करना अब क्रिमिनल ऑफेंस की श्रेणी में

नीट पीजी में सीट ब्लाॅक करना अब क्रिमिनल ऑफेंस की श्रेणी में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिनिस्ट्री ऑफ हैल्थ एंड फैमिली अफेयर्स ने नीट पीजी की काउंसलिंग को बेहतर बनाने व ऑल इंडिया कोटे में अधिक छात्रों को एडमिशन दिलाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब नीट पीजी की काउंसलिंग के दूसरे राउंड में सीटें ब्लाॅक करने को क्रिमिनल ऑफेंस माना जाएगा।

इस संबंध में मंत्रालय ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि कुछ स्टूडेंट्स जानकर सीटें ब्लाॅक करके न तो खुद एडमिशन लेते हैं और दूसरों को भी वंचित कर देते हैं। नोटिस में कहा गया है कि इस हरकत के कारण पिछले साल नीट पीजी में करीब एक हजार सीटें ब्लाॅक रह गई थी। मंत्रालय काउंसलिंग की प्रक्रिया पर नजर रख रहा है। जानकर सीटें ब्लाॅक करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी रखा है। वहीं, नीट पीजी में सभी एडमिशन स्टेट काउंसलिंग के जरिए ही होंगे।

आज आ सकता है नीट यूजी का महत्वपूर्ण फैसला : नीट यूजी में महत्वपूर्ण फैसला अब मंगलवार को आ सकता है। सोमवार को 25 साल से अधिक आयु के उम्मीदवारों को शामिल करने, ओपन स्कूलिंग व एडिशनल बॉयोलाजी सहित अन्य को नीट के लिए पात्र करने के लिए लंबी सुनवाई हुई। शाम 5 बजे तक दिल्ली हाईकोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस चलती रही। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने ओपन स्कूलिंग, 25 साल से अधिक आयु और एडिशनल बॉयो के छात्रों को सिर्फ आवेदन के लिए पात्र किया था। यह साफ नहीं था कि वह परीक्षा के लिए पात्र होंगे या नहीं। इस मामले में ही सोमवार को सुनवाई हुई थी। सुनवाई का नतीजा नहीं आने के कारण सीबीएसई एडमिट कार्ड जारी नहीं कर रहा है।

खबरें और भी हैं...