नाले में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
कोटा | गोबरिया बावड़ी पेट्रोल पंप के पास सोमवार को एक नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। नाला पेट्रोल पंप के समीप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लाश को नाले से बाहर निकाला। लाश लगभग 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। आस-पास लोगों से पूछताछ में मृतक की पहचान जगदीश मीणा के रूप में हुई। मृतक जगदीश इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने शव को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया है।