पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • चोरी में फंसाने की धमकी देकर घूस मांगने वाले हैड कांस्टेबल को जेल भेजा

चोरी में फंसाने की धमकी देकर घूस मांगने वाले हैड कांस्टेबल को जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | एसीबी ने घूस मांगने के मामले में आरोपी जवाहर नगर थाने के तत्कालीन हैड कांस्टेबल दीपक कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फरियादी ज्योति नायक ने पिछले साल 13 फरवरी को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसको एएसआई सुगम और हैड कांस्टेबल दीपक परेशान करते थे। उसके भाई अमर से 13 फरवरी 2017 को 10 हजार रुपए की मांग की। नहीं देने पर उसे चोरी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। सत्यापन की कार्रवाई के दौरान दीपक फरार हो गया था।

खबरें और भी हैं...