टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मुकेश गुप्ता
कोटा | टैक्स बार एसोसिएशन वर्ष 2018-19 के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट गोपाल जैन और सह चुनाव अधिकारी सीए बद्री विशाल माहेश्वरी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मुकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, सचिव देवेन्द्र कटारिया, सह सचिव निखिल जैन, कोषाध्यक्ष पुलकित बजारी, स्टडी सर्कल चेयरमैन आयकर अनिष माहेश्वरी, एसजीएटी ओम बरोदिया, सीजीएटी नीरज जैन को नियुक्त किया गया।