पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीसीटीवी से पकड़ा गया चोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | सीएमएचओ ऑफिस में चोरी कर भागे एक स्मैकची को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ लिया गया। ऑफिस में हाल ही में 8 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। सीएमएचओ डॉ. आरके लवानिया ने बताया कि एक स्मैकची ऑफिस में खड़ी एंबुलेंस से जैक उठाकर जा रहा था। उससे वहां मौजूद हमारे स्टाफ ने पूछा तो कहा कि ड्राइवर मंगा रहे हैं। स्टाफ कुछ समझ पाता, इससे पहले यह व्यक्ति भाग गया।

बाद में सीसीटीवी फुटेज देखकर सभी कर्मचारी उसकी तलाश में जुटे। ऑफिस से घर लौट रहे आरसीएचओ डॉ. त्रिपाठी ने भी फुटेज देखे थे, उसी अाधार पर उन्हें ऑफिस से कुछ दूर वह व्यक्ति दिख गया, जिसे पकड़ लिया और ऑफिस ले आए। वहां पूछताछ के बाद उसे नयापुरा पुलिस के हवाले कर दिया गया। ऑफिस से गत दिनों भी एक गाड़ी की बैट्री चोरी हुई थी।

खबरें और भी हैं...