पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • दो माह की बच्ची की मौत मामले में जांच कमेटी बनी

दो माह की बच्ची की मौत मामले में जांच कमेटी बनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | दो माह की बच्ची आयशा की मौत के मामले में प्रिंसिपल के निर्देश पर एमबीएस अस्पताल प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की है। अधीक्षक डॉ. पीके तिवारी ने बताया कि सर्जरी विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. राकेश शर्मा की अगुवाई में गठित इस कमेटी में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अशोक मूंदड़ा तथा उपाधीक्षक डॉ. कर्णेश गोयल की कमेटी गठित की गई है, जो 7 दिन में रिपोर्ट देगी।

गौरतलब है कि शनिवार को अंता से इस बच्ची को परिजन निमोनिया के इलाज के लिए कोटा ला रहे थे। लेकिन रास्ते में उनकी वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बच्ची के सिर में चोट लग गई। बच्ची को डॉक्टर करीब डेढ़ घंटे तक एमबीएस व जेकेलोन अस्पताल के चक्कर कटवाते रहे, इसी बीच बच्ची की सांसें थम गई।

खबरें और भी हैं...