पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • अमावस्या टीकाकरण अभियान में 287 बच्चों के लगाए टीके

अमावस्या टीकाकरण अभियान में 287 बच्चों के लगाए टीके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|टीकाकरण से वंचित जन्म से 5 साल तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए जिले में हर महीने अमावस के दिन विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर मजदूरों एवं श्रमिकों के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है।

इसी के तहत सोमवार को विभाग की टीमों ने शहर की 65 साइटों पर जाकर 287 बच्चों के 716 तरह के टीके निशुल्क लगाए। प्रदेश में मात्र कोटा जिले में ही यह नवाचार शुरू किया गया है। आरसीएचओ डॉ. एमके त्रिपाठी ने बताया कि अभियान में 43 गर्भवती महिलाओं को भी टीके लगाए गए, जिनमें टीटी 1, टीटी 2 एवं टीटीबी के टीके शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...