आज चांद दिखा तो कल से शुरू हो जाएंगे रोजे, पहला रोजा 15 घंटे का होगा
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार शाबान महीने की बुधवार को 29 तारीख है और बुधवार को चांद दिखा तो गुरुवार तड़के से रोजे शुरू हो जाएंगे। इस बार रोजे 14 से 15 घंटे के होंगे। पहला रोजा भी 14.55 घंटे का होने वाला है। नायाब काजी जुबेर अहमद ने बताया कि आज रात को चांद देखा जाएगा। अगर चांद दिख जाएगा तो तराबीह की नमाज पढ़ी जाएगी और गुरुवार तड़के 4.10 बजे सेहरी का वक्त खत्म हो जाएगा और राेजे शुरू हो जाएंगे। इफ्तार शाम 7.10 बजे होगा।
अगर अाज चांद नहीं दिखा तो शुक्रवार से रोजे शुरू होंगे। रमजान का महीना बुराई छोड़ना और भलाई करना सीखता है। उन्हें अपने खुदा और उसके बंदों के हक में भले काम करने होते हैं। पांच वक्त की नमाज पढ़नी चाहिए और दूसरों की मदद करनी चाहिए। रमजान सब्र करना भी सिखाता है। इस बार रोजे 15 घंटे और उससे अधिक के भी होंगे।