पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • मौसम के बदले मिजाज ने दी राहत, शहर में कई जगह बूंदाबांदी, तापमान में मामूली गिरावट

मौसम के बदले मिजाज ने दी राहत, शहर में कई जगह बूंदाबांदी, तापमान में मामूली गिरावट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के मौसम का मिजाज मंगलवार को बदल गया। दिन में बादल छाने से सूरज के तेवर फीके रहे। उमस ने लोगों को जरूर परेशान किया, लेकिन शाम सुकून भरी रही। शाम व रात को शहर के कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। बादलों की गरज से लोगों को तेज बारिश की उम्मीद थी, लेकिन तेज बरसात नहीं हुई।

शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री से गिरकर 42.8 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री से बढ़कर 29.4 डिग्री पर आ गया। सुबह की आर्द्रता 21 व शाम को 22 प्रतिशत दर्ज की गई। शाम 5 बजे के बाद साउथ-वेस्ट दिशा से 16 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली। शहर का तापमान बुधवार को भी गिरेगा। रात के तापमान में अधिक गिरावट संभव है। उधर, बारिश होने की स्थिति में मौसम विभाग ने उमस व तपन बढ़ने की आशंका भी जताई। इस गर्मी का सबसे अधिक तापमान 30 अप्रैल व एक मई को 45.6 डिग्री दर्ज किया गया था। अभी तक तापमान ने 46 का आंकड़ा पार नहीं किया है।

अधिकतम तापमान 43 डिग्री से गिरकर 42.8 डिग्री पर आया, न्यूनतम तापमान बढ़ा

सिटी रिपोर्टर | कोटा

शहर के मौसम का मिजाज मंगलवार को बदल गया। दिन में बादल छाने से सूरज के तेवर फीके रहे। उमस ने लोगों को जरूर परेशान किया, लेकिन शाम सुकून भरी रही। शाम व रात को शहर के कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। बादलों की गरज से लोगों को तेज बारिश की उम्मीद थी, लेकिन तेज बरसात नहीं हुई।

शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री से गिरकर 42.8 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री से बढ़कर 29.4 डिग्री पर आ गया। सुबह की आर्द्रता 21 व शाम को 22 प्रतिशत दर्ज की गई। शाम 5 बजे के बाद साउथ-वेस्ट दिशा से 16 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली। शहर का तापमान बुधवार को भी गिरेगा। रात के तापमान में अधिक गिरावट संभव है। उधर, बारिश होने की स्थिति में मौसम विभाग ने उमस व तपन बढ़ने की आशंका भी जताई। इस गर्मी का सबसे अधिक तापमान 30 अप्रैल व एक मई को 45.6 डिग्री दर्ज किया गया था। अभी तक तापमान ने 46 का आंकड़ा पार नहीं किया है।

फोटो एरोड्रम सर्किल का।

आने वाले दिनों में खुलेगा मौसम

बुधवार से मौसम फिर से खुल जाएगा। आने वाले सात दिन में बारिश की संभावनाएं नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 16 से 19 मई तक आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 29 डिग्री के आसपास रहेगा। 20 व 21 मई को अधिकतम तापमान फिर से 44 डिग्री से अधिक रहेगा। इन दोनों दिनों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

खबरें और भी हैं...