स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला की मौत
कोटा | स्वाइन फ्लू से सोमवार देर रात एक महिला की मौत हो गई। इस साल जिले में स्वाइन फ्लू से यह नौवीं मौत है। कुन्हाड़ी निवासी कमलेश सुवालका (28) एक सप्ताह से न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट थी। वे कुछ समय कुन्हाड़ी के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भी एडमिट रही थी। नए अस्पताल में उनका सैंपल लिया गया था, जिसकी अगले दिन आई रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। लगातार इलाज के बावजूद सेचुरेशन मेंटेन नहीं हो सका और रात करीब 1 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। विभाग के मुताबिक, इस साल अब तक 45 केस पॉजिटिव आए हैं।