पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • एसीबी एएसपी ठाकुर चंद्रशील गिरफ्तारी वारंट से तलब

एसीबी एएसपी ठाकुर चंद्रशील गिरफ्तारी वारंट से तलब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जानलेवा हमले के पुराने मामले में गवाही के लिए हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के गवाह तत्कालीन डीएसपी व वर्तमान में एसीबी के एएसपी ठाकुर चंद्रशील को गिरफ्तारी वारंट से बुलाया है। मामले की तामील करवाने के लिए एसपी को वारंट भेजा है। जबकि कोटा सिटी एसपी अंशुमन भौमिया, तत्कालीन डीएसपी पारस जैन, आदर्श चौधरी और रिटायर डीएसपी योगेंद्र जोशी को जमानती वारंट से बुलाया है। मामले में सुनवाई 4 जून को होगी।

फरियादी सत्यनारायण तलाईचा ने 24 मई 2009 को उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि उसका भाई घनश्याम बाजार में दूध लेने गया था। जहां रास्ते में दो व्यक्ति मिल गए। उन्होंने उसे खेत पर बुलाया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नरेंद्र सोनी एवं अन्य के खिलाफ चालान पेश किया था। यह मुकदमा वर्तमान में गवाही की स्टेज पर चल रहा है। सभी पुलिस अधिकारी इस केस में गवाह हैं। कोर्ट ने गवाह तत्कालीन डीएसपी ठाकुर चंद्रशील को जमानती वारंट से तलब करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने जमानती वारंट की तामील होने के बावजूद वे गवाही के लिए हाजिर नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने गवाह ठाकुर चंद्रशील को अब गिरफ्तारी वारंट से तलब किया है।

खबरें और भी हैं...