पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • पिता को सौंपा अपहृत बच्चा, आरोपी को नजीबाबाद पुलिस ले गई

पिता को सौंपा अपहृत बच्चा, आरोपी को नजीबाबाद पुलिस ले गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भतीजे का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मांगी थी, कोटा स्टेशन पर पकड़ा गया था

ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | कोटा

यूपी के बिजनौर जिले के नजीबाबाद से अपहृत 6 वर्षीय बालक को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। अपहरण के आरोपी को नजीबाबाद पुलिस अपने साथ लेकर रवाना हो गई है।

जीआरपी ने बताया कि सोमवार दोपहर को बिजनौर जिले के नजीबाबाद पुलिस से सूचना मिली कि मोहसिन नामक व्यक्ति करीब 6 साल के एक बालक का अपहरण करके मुंबई की तरफ लेकर जा रहा है। अपहृत बालक के पिता रईस अहमद एक कारोबारी है। अपहृत बालक उनका इकलौता पुत्र है। मोहसिन ने बालक का अपहरण कर बालक के पिता से 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। जीआरपी ने मुंबई जाने वाली गोल्डन टेंपल ट्रेन के कोटा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर इंजन के पीछे लगे सामान्य कोच से आरोपी मोहसिन पकड़ लिया और बच्चे को बरामद कर लिया। जीआरपी ने इसकी सूचना नजीबाबाद पुलिस को दे दी। मंगलवार को नजीबाबाद पुलिस के दो एसआई व दो कांस्टेबल कोटा पहुंचे। उन्हें आरोपी मोहसिन सुपुर्द कर दिया। सोमवार को अपहृत बालक को चाइल्ड लाइन भेज दिया था। मंगलवार को उसके पिता कोटा पहुंच और बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया।

खबरें और भी हैं...