विशाल हत्याकांड: 3 आरोपियों को जेल भेजा
कोटा | मार्बल व्यवसायी विशाल मेवाड़ा की हत्या के मामले में आरोपी विक्रांत उर्फ हिमांशु, बिजेंद्र सिंह भाटी उर्फ लक्की और प्रदीप उर्फ बिन्नी का 14 दिन का रिमांड पूरा होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को 28 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
खैराबाद निवासी विशाल मेवाड़ा (19) को उसके तीन दोस्त बुलाकर ले गए और शराब पिलाकर हत्या कर दी और शव शहर से करीब 25 किमी दूर चंद्रलोई नदी के पास कमाइयों में फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने विशाल के मार्बल व्यवसायी पिता बनवारीलाल को फोन कर 15 लाख की फिरौती मांगी थी। इस संबंध में विशाल की मां भूलीबाई प|ी बनवारी लाल ने 2 मई को बोरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों का रिमांड पूरा होने पर उन्हें दुबारा से कोर्ट में पेश किया था।