ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार सुरक्षा गार्ड की मौत
कोटा | उद्योग नगर थाना क्षेत्र के डीसीएम फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान झाड़ आमली निवासी रामस्वरूप माली (40) के रूप में हुई। वह थेगड़ा में रहता था और कोटा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। शाम को वह ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था, तभी सीमेंट के ट्रॉले की चपेट में आ गया।