पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कैथून के भगवानपुरा गांव से वन विभाग ने पकड़ा मगरमच्छ

कैथून के भगवानपुरा गांव से वन विभाग ने पकड़ा मगरमच्छ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथून क्षेत्र के भगवानपुरा गांव से वन विभाग ने मंगलवार को एक मगरमच्छ पकड़ा। बाद में उसे जवाहर सागर डैम में छोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मगरमच्छ की लंबाई साढ़े तीन फीट थी।

लाडपुरा रेंजर दाताराम ने बताया कि सुबह 8 बजे विभाग को सूचना मिली। उसके बाद मौके जाकर मगरमच्छ को वनकर्मी वीरेंद्र सिंह हाड़ा व बाबूलाल फौजी ने रेस्क्यू करके पकड़ा। मगरमच्छ भगवानपुरा गांव के पास से निकल रही आलनिया डैम की नहर में विचरण कर रहा था। गांव के पास मगरमच्छ के आने से ग्रामीणों को उससे खतरा होने की आशंका थी। जिसे दोपहर 12:30 बजे जवाहर सागर डैम में छोड़ा है।

मगरमच्छ को चंबल में छोड़ा।

खबरें और भी हैं...