अग्रवाल सम्मेलन की झालावाड़ इकाई का गठन
कोटा| अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला झालावाड़ इकाई के तत्वावधान में जिले की इकाइयों के पदाधिकारियों की बैठक अग्रवाल भवन में हुई। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल रहे। उन्होंने झालावाड़ जिले की इकाई का गठन करते हुए जुगल किशोर गोयल चेयरमैन, दिलीप मित्तल को जिलाध्यक्ष, महिला अध्यक्ष राजकुमारी गोयल, जिला महामंत्री अरविंद अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल को नियुक्त किया।